{"_id":"5971ec014f1c1b36388b48a0","slug":"191500638209-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरप्लस शिक्षकों को ब्लाकों में बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरप्लस शिक्षकों को ब्लाकों में बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र
Updated Fri, 21 Jul 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। समायोजन प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग में भाग ले चुके प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों को नियुक्ति पत्र उनके ही ब्लाक में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए जाएंगे। नियुक्ति पत्रों का वितरण 22 जुलाई होगा।
शासन के निर्देश पर समायोजन प्रक्रिया के तहत प्राथमिक विद्यालयों के 274 सरप्लस शिक्षकों की 19 जुलाई को काउंसलिंग हुई थी। बीएसए कार्यालय परिसर में हुई काउंसलिंग में 274 सरप्लस शिक्षकों के सापेक्ष 270 शिक्षकों ने भाग लिया था। इसमें दो शिक्षिकाओं व दो शिक्षक गैरहाजिर रहे थे। काउंसलिंग पूरी होने के बाद सरप्लस शिक्षकों की पत्रावली जिला प्रशासन को सौंप दी गई। इधर डीएम द्वारा अनुमोदन मिलने के बाद बीएसए कार्यालय में सरप्लस शिक्षकों के नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इधर बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि नियुक्ति पत्र तैयार किए जा चुके हैं। इन सभी नियुक्ति पत्रों को संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजा जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ही नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसको लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। नियुक्ति पत्र 22 जुलाई को बांटे जाएंगे।