{"_id":"595a99424f1c1b6b308b4576","slug":"191499109698-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की योगी सरकार रही चौतरफा विफल सुखबीर सिंह गठीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की योगी सरकार रही चौतरफा विफल सुखबीर सिंह गठीना
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिह गठीना ने कहा सौ दिन का जश्न मना रही प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी का झूठा वादा कर सत्ता में काबिज होने का किसान आगामी चुनाव में बदला लेंगे।
रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे नगर के मोहल्ला मुंडाला स्थित डॉ. इरफान नूरानी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा सौ दिन में सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई। संपूर्ण कर्ज माफी एवं चौदह दिन मे गन्ने के भुगतान का वादा कर सत्ता में झूठे वादे पर ही काबिज हुई। सरकार तीस जून तक भी सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं करा पाई। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रालोद के मंडल महासचिव ओमबीर सिह ने कहा सरकार में भ्रष्टाचार व महंगाई लगातार बढ़ रही है। इस दौरान डॉ इरफान नूरानी, शौकीन, रफीक, कबीर, शरीफ, सलीमुददीन, असलम, सुरेंद्र शर्मा, हकीमुदीन, संदीप धामा, जितेंद्र शर्मा, दीपक धामा, स्वालीन आदि रहे।