फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नगरीय क्षेत्र में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय

नगरीय क्षेत्र में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय

Sun, 11 Jun 2017 04:59 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
नगरीय क्षेत्र में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय
पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्र में भी शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा साथ ही जर्जर हो चुके शौचालयों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इतना ही नहीं यदि रोडवेज व रेेलवे को आवश्यकता होती तो प्रशासन इन दोनों स्थानों पर शौचालयों का निर्माण अथवा जीर्णोद्धार कराएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद काम तेज हुआ है। स्वच्छता मिशन के तहत जहां एक ओर गांव को ओडीएफ किया जा रहा है वहीं अब शहरों को भी आम जनता के लिए सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने की योजना है। एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि शहर सहित कई नगरीय क्षेत्र में आज भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है जिससे लोगों को दिक्कत होती है। इसके लिए नगरपालिका व नगर पंचायतों में जमीन की तलाश की सार्वजनिक शौचालय बनवाए जाएंगे। इसमें मलिन बस्तियों पर विशेष फोकस रहेगा। नए शौचालय बनवाने के साथ पूर्व में बने सार्वजनिक शौचालयों का जीर्णोद्धार भी कराने की योजना है। इसके तहत जर्जर हो चुके सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन

0000000
रोडवेज और स्टेशन के निकट भी बन सकेंगे शौचालय
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर व नगर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने के साथ ही यदि रोडवेज या रेलवे चाहेगा तो वहां भी नए शौचालय बनाए जा सकेंगे अथवा यदि पूर्व में बने शौचालय बेकार अथवा निष्प्रोज्य हो चुके हैं तो उन्हें भी ठीक कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
शहरी क्षेत्र में मिलेगा आठ हजार अनुदान
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण को सरकार की ओर से 12 हजार रुपये प्रति शौचालय के हिसाब से अनुदान दिया जा रहा है वहीं शहर में भी गरीबों को शौचालय निर्माण कराने पर आठ हजार रुपये की सहयोग राशि (अनुदान) उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed