फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डीएफओ ने टीम संग पहुंचकर ट्रेस किए बाघ के पगचिन्ह

डीएफओ ने टीम संग पहुंचकर ट्रेस किए बाघ के पगचिन्ह

Sun, 22 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
डीएफओ ने टीम संग पहुंचकर ट्रेस किए बाघ के पगचिन्ह
अमरिया/पीलीभीत। पूर्व ब्लाक प्रमुख के खेत में बाघ के पगचिह्न मिलने के बाद गजरौला गांव में दहशत फैल गई। इसकी जानकारी मिलने पर सामाजिक वानिकी के डीएफओ टीम के साथ गांव पहुंच गए। काफी देर तक पड़ताल करने के बाद बाघ के पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

अमरिया तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में सालों से बाघ और शावकों के साथ घूम रही बाघिन ग्रामीणों की मुसीबत बनी हुई है। अभी हाल ही में दिूयनी डैम-मझोला मार्ग पर बाघ ने सड़क पर आकर मौजूदगी का अहसास दिलाया था। अब रविवार को गजरौला गांव के निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण दत्त सिंह के फार्म हाउस से सटे उनके धान के खेत पर बाघ के पगचिह्न मिले। खेत पर मजदूरों के पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई, तो क्षेत्रवासी दहशतजदा हो गए। इससे पहले भी कई बार खेत पर बाघ की आवाजाही का सबूत मिल चुका है। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार, रेंजर सतेंद्र कुमार, निगरानी टीम के वन दरोगा शेर सिंह, मुश्ताक अहमद, चेतन कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बाघ की मौजूदगी को लेकर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद ग्रामीणों को अलर्ट किया गया। उनको सलाह दी गई कि वह खेत पर अकेले न जाएं। जल्द समाधान का भरोसा दिलाकर अफसर चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed