{"_id":"5af86ccc4f1c1bd4408b4f2a","slug":"181526230220-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर डाला युवती का फोटो, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर डाला युवती का फोटो, आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 13 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर डाला युवती का फोटो, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बिलसंडा। स्कूल से घर जा रही युवती का एक युवक ने शनिवार को रास्ते में फोटो खींच लिया। इसके बाद खींचे गए फोटो को सोशल साइट्स फेसबुक पर अपलोड कर अभद्र टिप्पणी कर दी। फेसबुक पर अपना फोटो देख युवती को इसका पता लगा। पुलिस ने रविवार को तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। शनिवार दोपहर ढाई बजे ड्यूटी सेघ् ार लौट रही थी। इस बीच रास्ते में आरोपी रिजवान मंसूरी ने उसका फोटो खींच लिया। इसके बाद आरोपी ने उस फोटो को फेसबुक पर डाल दिया और उस पर अभद्र टिप्पणी की। इसकी जानकारी बाद में युवती को हुई। थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर रविवार को चालान कर दिया है।