{"_id":"5aecb8924f1c1b390a8b81b4","slug":"181525463186-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 05 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, सौंपा ज्ञापन
कोर्ट फीस टिकट न होने के को लेकर किया विरोध
04 पीबीटीपी 23
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। कोर्ट फीस टिकट न होने के विरोध में वकीलों ने शुक्रवार डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शशि भूषण राय को सौंपा। इस दौरान वह न्यायिक कार्य से विरत रहे।
प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि बीते दो माह से तहसील और जिला मुख्यालय पर कोर्ट फीस के टिकट नहीं है। इससे दो, पांच, दस रुपये के कोर्ट फीस टिकट न होने से मुकदमों के प्रार्थना पत्र दाखिल नहीं हो पा रहे हैं। विभिन्न नकलें भी नहीं मिल पा रही हैं। ट्रेजरी से जानकारी करने पर शीघ्र टिकट मिलने की बात कही गई, लेकिन दो माह बाद भी हालात जस के तस हैं। अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि शीघ्र ही टिकट उपलब्ध न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर असलम खां, कौशलेंद्र सिंह भदौरिया, संजय पांडे, विकास सक्सेना मोनी, नईम खां, नाजिम वेग आदि थे।