{"_id":"5ae627a94f1c1b320a8b7317","slug":"181525032873-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूंडाहैडा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूंडाहैडा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दिया धरना
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा-डूंडाहैड़ा मार्ग जर्जर हाल में पहुंच चुका है। मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
खेकड़ा- डूंडाहैड़ा संपर्क मार्ग काफी दिनों से जर्जर हालत में पहुंच चुका है। इस पर आए दिन दुपहिया वाहन सवार एवं पैदल चलने वाले लोग गड्ढों में गिरकर घायल होते रहते हैं। इसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
जर्जर मार्ग के निर्माण को लेकर रविवार को डूंडाहैड़ा के ग्रामीणों ने गांव में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। अनेकों बार जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग कर चुके हैं। लेकिन मार्ग निर्माण नही कराया । उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही जर्जर हाल मार्ग का निर्माण नहीं कराया तो वह सड़कों पर उतर चक्का जाम करेंगे। धरना देने वालों में सचिन, लोकेंद्र कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार, राजीव, संदीप शर्मा, राहुल, दिनेश, बिटटू, विकास, धीरज आदि रहे।