{"_id":"59fca0e44f1c1b65548bad60","slug":"181509728484-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे में नौनिहालों ने नदियों की पवित्रता बरकरार रखने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे में नौनिहालों ने नदियों की पवित्रता बरकरार रखने का संदेश
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुए नमामि गंगे कार्यक्रम में बच्चों ने गंगा पर आधारित गीतों पर नृत्य पेश कर नदियों की पवित्रता बरकरार रखने का संदेश दिया।
कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हुए रंगारंग कार्यक्रम में शिक्षिका रेनू राठौर व चित्रा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का खासा महत्व होता है। गंगा अवतरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगीरथ स्वर्ग से गंगा को पृथ्वी पर लाए थे और उन्हें भगवान शंकर की जटाओं में स्थान दिया गया था। उस दौरान गंगा की धार बेहद तेज थी, लेकिन आज गंगा नदी प्रदूषण का दंश झेल रही है। हम सभी को गंगाव् नदी को प्रदूषण मुक्त करने को आगे आना चाहिए। इस दौरान बच्चों ने हर हर गंगे, गंगा मैया में जब तक पानी रहे, गंगा तेरा पानी अमृत, कल कल बहता जाए आदि गीतों पर नृत्य पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर वीना अरोरा, पूनमरानी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
---