फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मंगल को विशेष मंगलकारी होगी धनतेरस

मंगल को विशेष मंगलकारी होगी धनतेरस

Mon, 16 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
मंगल को विशेष मंगलकारी होगी धनतेरस
पीलीभीत।
विज्ञापन

इस बार धनतेरस का त्यौहार मंगलवार को पड़ रहा है। सभी 12 राशियो के जातक अर्थात सभी के लिए इस दिन खरीददारी करना विशेष शुभकारी साबित होगा। माना जाता है कि इस दिन प्रदोष काल में दीप दान करना अकाल मृत्यु तक से बचाने की सामर्थ्य रखता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित नरायन स्वरूप शर्मा के अनुसार कार्तिक मास 12 महीनों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस मास के स्वामी भगवान विष्णु हैं। सूर्य, लक्ष्मी, शिव, कुबेर, यम, इंद्र सभी की पूजा का इस माह में विशेष महत्व है। इसी कारण दीपावली एवं देव दिवाली भी इसी माह में मनाते हैं। उन्होंने बताया कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर इस बार मंगलवार को धनतेरस है। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रात: 6.12 तक है, इसके उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात तक रहेगा। इस दिन सूर्य का नक्षत्र एवं सूर्य संक्रांति भी है, साथ ही बुध एवं शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन भी है। इसके चलते सभी राशियों के लिए यह विशेष फलदायी है। उन्होंने बताया मंगलवार को धन त्रयोदशी जवानों एवं किसानों के लिए भी बेहद लाभकारी रहेगी।
विज्ञापन

---
कब करें खरीदारी
पंडित नरायन स्वरूप शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर सभी 12 राशियों के लोग खरीद कर सकते हैं लेकिन मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों को दोपहर 12.17 बजे खरीदारी करनी चाहिए जबकि शेष राशियों को इसके बाद खरीदारी करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
क्या खरीदें
दीपावली पर त्रिलोह (सोना, चांदी व तांबा) खरीदना विशेष शुभ माना जाता है। मेष, वृश्चिक व सिंह राशि वालों के लिए सोना या तांबा, वृष, कर्क, तुला राशि वालों के लिए चांदी और धनु व मीन राशि वाले सोना, पीतल या तांबा, मकर व कुंभ वाले स्टील या चांदी और कन्या व मिथुन राशि वाले कुछ भी खरीद सकते हैं।

000
अकाल मृत्यु से बचने को करे दीपदान
अकाल मृत्यु से बचने के लिए प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद) में यमराज के प्रति दीपदान करना विशेष लाभकारी है।
0000
पूजा विधि और समय
यूं तो धनतेरस की पूजा राशि के अनुसार अलग अलग समय पर करनी चाहिए लेकिन सामान्य रूप से शाम को 7.05 बजे से 9.00 बजे तक का समय श्रेष्ठ है। सर्वप्रथम गण्ेाश, फिर लक्ष्मी का पूजन कर भगवान शिव, इंद्र व धनकुबेर की पूजा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed