फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गैस पाईप लाईन मे अधीग्रहण की गयी भूमि का शत प्रतिशत मुआवजा दिलाये जाने को लेकर किसानो ने की पंचायत।

गैस पाईप लाईन मे अधीग्रहण की गयी भूमि का शत प्रतिशत मुआवजा दिलाये जाने को लेकर किसानो ने की पंचायत।

Thu, 14 Sep 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
गैस पाईप लाईन मे अधीग्रहण की गयी भूमि का शत प्रतिशत मुआवजा दिलाये जाने को लेकर किसानो ने की पंचायत।
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के किसानों ने पंचायत कर क्षेत्र से गुजर रही गैस पाइप लाइन में अधिग्रहण की गई भूमि का शत प्रतिशत मुआवजा कंपनी से दिलाने की मांग कर कहा कि यदि जल्द मुआवजा नहीं दिया तो वह पाइप लाइन को उखाड़ देंगे।

बुधवार को नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित शिव मन्दिर के प्रांगण में नगर क्षेत्र के किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने कहा क्षेत्र में उनके खेतों से होकर गुजर रही गैस पाइप लाइन बिछाते समय कंपनी ने उन्हें अधिग्रहण की भूमि का दस प्रतिशत मुआवजा देकर ही उन्हें बहका दिया । उन्होंने कहा खेकड़ा नगर के किसानों के अलावा क्षेत्र के ग्राम मवी कला, काठा, नंगला बहलोलपुर, बडागांव, लहचौडा, गौना, सहवानपुर आदि गांवों से होकर गुजर रही है। किसानों को अधिकारी कंपनी से संपर्क कर शत प्रतिशत भूमि का अविलंब मुआवजा दिलाने की मांग करने को कहते है। यदि अविलंब शत प्रतिशत मुआवजा नहीं दिया तो वह खेतों से होकर गुजर रही गैस पाइप लाइन को उखाड़ देंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी कृष्णपाल सिंह एवं संचालन राजेंद्र प्रधान ने किया। पंचायत में डॉ. बलबीर सिंह यादव, सत्यप्रकाश, पीतम सिंह, नत्थू, रघुवीर ठेकेदार, ओमपाल सिंह धामा, हरेंद्र यादव, इंद्रजीत, बाबूराम यादव, ओमप्रकाश धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed