फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुष्प की दामिनी ने विश्वविद्यालय में लहराया मेधा का परचम

पुष्प की दामिनी ने विश्वविद्यालय में लहराया मेधा का परचम

Thu, 17 Aug 2017 06:43 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
पुष्प की दामिनी ने विश्वविद्यालय में लहराया मेधा का परचम
पीलीभीत। पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज एंड हायर स्टडीज की छात्रा दामिनी जौहरी ने एमएससी गृहविज्ञान में 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में अपनी मेधा का परचम लहराया है।
विज्ञापन

संस्था के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एमएससी गृहविज्ञान तृतीय वर्ष की छात्रा दामिनी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में टॉप किया है। इसके अलावा इसी कक्षा की इंदु शर्मा ने 76.62 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संस्था के प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पुष्प कॉलेज और जिले के लिए गौरव का विषय है कि इस वर्ष विश्वविद्यालय के आगामी होने वाले दीक्षांत समारोह में पुष्प कॉलेज की तीन छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। मालूम हो कि इससे पूर्व बीएससी गृह विज्ञान तृतीय वर्ष की सौम्या शर्मा और बीबीए तृतीय वर्ष की इरवा शाहीन ने भी विश्वविद्यालय टॉप किया है। दामिनी और इंदु की उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम, उप-प्राचार्य डॉ. गीतिका शुक्ला, डॉ. निर्मल कौर, विभागाध्यक्ष पूजा सक्सेना, डॉ. मोहिनी सक्सेना, विनीता, छाया गंगवार, भावना कटियार, ईशा महेंद्रू, नेहा कमर, स्वाती गंगवार, वंदना मिश्रा, आस्था अग्रवाल, वीरेंद्रपाल कौर आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed