{"_id":"5981c65f4f1c1b91288b47d4","slug":"181501677151-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दंपतियों ने बनाया प्रेम पूर्वक नई शुरूआत का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दंपतियों ने बनाया प्रेम पूर्वक नई शुरूआत का मन
Updated Wed, 02 Aug 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइन समेत चार स्थानों पर बुधवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इसमें काउंसलरों की मदद से पुलिस ने 15 दंपतियों के मनमुटाव दूर कर उनकी सुलह कराई। सभी ने एक दूसरे को फूलमाला पहनाकर नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करने का मन बनाया।
सदर तहसील में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में 26 पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। इसमें तीन का समझौता कराने में कामयाबी मिली जबकि एक पत्रावली को निरस्त कर दिया। इस मौके पर काउंसलर संजीव सक्सेना, रामजी नाथ, कंचन सक्सेना, कमल सिंह, अनिल कुमार, सर्वेश कुमार अग्रवाल, एजाज अहमद, दुर्गा प्रसाद आदि थे। उधर पुलिस लाइन में छह जोड़ों की सुलह हुई। जिन्होनें गिले शिकवे भुलाकर एक बार फिर प्रेमपूर्वक साथ रहने का मन बनाया। उधर बीसलपुर तहसील और पूरनपुर तहसील में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में तीन-तीन मामलों में सुलह हुई। जिसके बाद दंपतियों ने एक दूसरे को फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाई। काउंसलरों ने उनके नए जीवन को लेकर शुभकामनाएं दी।