{"_id":"595b85654f1c1b23418b4b9d","slug":"181499170149-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में पांच घंटे बिजली ठप होने से मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में पांच घंटे बिजली ठप होने से मरीज बेहाल
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली सप्लाई मुहैय्या कराने वाला स्वतंत्र फीडर लगने के बाद भी मरीजों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह से दोपहर तक बिजली ठप रहने से मरीज व उनके तीमारदार बेहाल दिखे।
जिला अस्पताल में बिजली की समस्या को देखते हुए करीब तीन माह पूर्व स्वतंत्र फीडर की स्थापना की गई थी। इस फीडर के स्थापित होने के बाद जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली सप्लाई देने की बात कही गई थी, लेकिन गर्मी के सीजन में फीडर बिजली सप्लाई देने में नाकाम साबित हो रहा है। इधर मौसमी बीमारियां का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में 130 बेड वाले पुरुष अस्पताल व 70 बेड वाले महिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उमस भरी गर्मी मरीजों के लिए तो मुसीबत का सबब बन ही रही है, उस पर बिजली न होने की समस्या मरीजों के सेहत पर और भारी पड़ रही है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के मुताबिक अस्पताल में कई दिनों से रोजाना कई बार बिजली गायब रहती है। कई कई घंटे बिजली न होने से मरीज और अधिक बीमार हो रहे हैं। अस्पताल प्रशासन से कई बार समस्या को लेकर कहा गया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं। इधर मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अस्पताल परिसर की बिजली ठप हो गई। काफी देर इंतजार करने के बाद जब बिजली नहीं आई तो मरीजों ने स्टाफ से बिजली न होने की वजह जानने की कोशिश की। एक कर्मचारी ने बताया कि अस्पताल को आई बिजली लाइन में खराबी आने से बिजली सप्लाई ठप हुई है। बिजली लाइन ठीक होने पर ही बिजली मिल सकेगी। मंगलवार को उमस भरी गर्मी में अधिकांश मरीज अपने वार्डों को छोड़कर गैलरी में टहलते दिखे। सर्वाधिक दिक्कत अति गंभीर मरीजों को हुई। उनके तीमारदार घंटों हाथ के पंखों का इस्तेमाल करते दिखे। करीब पांच घंटे बाद ठप पड़ी बिजली सप्लाई दुरुस्त हो सकी। इधर इस संबंध में सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा ने बताया कि समस्या को लेकर एसडीओ से वार्ता हुई थी। उन्होंने ऊपर से ही कटौती होने की बात कही है। मंगलवार को मेन लाइन में खराबी आने की वजह से सप्लाई ठप रही है।
00
केंद्रीय विद्यालय की बिजली सप्लाई ठप
केंद्रीय विद्यालय भी बिजली कटौती की समस्या से अछूता नहीं रहा। बताते हैं कि सोमवार को भी पूरे दिन बिजली सप्लाई होने से बच्चों समेत स्टाफ को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर मंगलवार को भी बिजली सप्लाई अस्त व्यस्त रही। विद्यालय में जनरेटर की सुविधा न होने से बच्चे परेशान दिखे।