फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जमीन में रखा ट्रांसफार्मर, चोक नालियां पहचान

जमीन में रखा ट्रांसफार्मर, चोक नालियां पहचान

Tue, 20 Jun 2017 07:07 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
जमीन में रखा ट्रांसफार्मर, चोक नालियां पहचान
पूरनपुर (पीलीभीत)। जमीन में रखा बिजली का ट्रांसफार्मर, पानी निकास न होने से चोक नालियां वार्ड चार की पहचान हैं। राजनीतिक द्वेष भावना को लेकर वार्ड की तीन रास्ते कच्चे हैं। इनमें दो सड़कें बनवाने का निर्णय लिया गया। सड़क निर्माण को ईंटें मंगा ली गई थीं, लेकिन बाद में ईंटें उठवा ली गईं।
विज्ञापन

अट्ठारह सौ वोटर और साढ़े तीन हजार आबादी वाले इस वार्ड में मोहल्ला बमनपुरी है। वार्ड में अधिकांश सड़कें तो पक्की हैं, लेकिन रिफाकत के घर से पीलीभीत रोड तक, एलआईसी कार्यालय के सामने राज रेजीडेंसल स्कूल से पीलीभीत रोड तक सड़क कच्ची है। बांसी के समीप भी एक सड़क जर्जर होने से लोगों को आवागमन में असुविधा होती है। वार्ड में पंचम दास स्कूल के समीप और पानी की टंकी के समीप जमीन में हल्का फाउंडेशन बनाकर बिजली के ट्रांसफार्मर रख दिए गए हैं। ट्रांसफार्मर के चारों ओर बाड़ भी नहीं की गई। इसको लेकर बिजली के ट्रांसफार्मर हादसे को दावत दे रहे हैं। मिली जुली आबादी वाले इस वार्ड में मुस्लिम बस्ती की ओर जलनिकासी की व्यवस्था ठीक न होने से नालियां चोक हैं।
विज्ञापन

00000
वार्ड में आठ-दस सड़कों का निर्माण करवाया। पानी निकास को नाला निर्माण भी करवाया। कुछ हिस्से में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से समस्या बनी हुई है। वार्ड की दो कच्ची सड़कों के निर्माण को भी प्रयास किए, लेकिन दोनों सड़कें राजनीति के चलते कच्ची रह गई। अगर फिर मौका मिला। तब अन्य विकास भी कराया जाएगा। -अनिल कुमार, वार्ड सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
पांच साल वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। सब कुछ पांच साल से पहले का ही है। जनता को विश्वास था कि कुछ नया होगा, लेकिन वार्ड के लोगों के साथ विकास न करवाकर धोखा किया गया। बांसी वाली सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। कुछ हिस्से में जलभराव की भी समस्या है। - रज्जो देवी, पराजित प्रत्याशी
00000
वार्ड में नगर पालिका का कोई कर्मचारी लोगों की समस्याएं सुनने तक नहीं आता। सफाई कर्मचारी कभी कभार ही आते हैं। नाली तो सप्ताह में एक ही बार साफ होती है। - जशोदा देवी

00000
गरीबों के लिए पांच साल में कुछ नहीं हुआ। कई गरीबों के आवास नहीं बने। राशन कार्ड, पेंशन को पात्र भटक रहे है। साफ-सफाई के नाम पर मात्र खानापूरी की जा रही है। जगह-जगह रखे बिजली ट्रांसफार्मर हादसे को दावत दे रहे है। - रूपवती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed