फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   181-Woman Helpline in District

जिले में 181-वूमेन हेल्पलाइन शुरू  

Wed, 28 Jun 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 28 Jun 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
181-Woman Helpline in District
जिले में 181-वूमेन हेल्पलाइन शुरू
 उत्पीड़न की शिकार महिला को अब एक ही छत के नीचे उपचार, काउंसलिंग एवं रिपोर्ट आदि की सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए 181-वूमेन हेल्पलाइन (सखी )शुरू की गई है। यहां एक गाड़ी भी उपलब्ध रहेगी। बुधवार को डीएम ने गाड़ी (रैस्क्यू वैन) को झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ किया। अब किसी भी तरह की हिंसा (विशेषकर बलात्कार) से पीड़ित महिला की सहायता के लिए मात्र 181 नंबर डायल करना होगा। नंबर डायल होने पर उसकी समस्या की जानकारी ली जाएगी और कुछ ही देर में 181 नंबर की गाड़ी संबंधित महिला तक पहुंचकर उसकी सहायता करेगी और जरूरत पडने पर उसे गाड़ी में अपने साथ लाकर अस्पताल में इलाज, काउसलिंग  आदि कराएगी और जरूरत पडने पर उसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए जिला अस्पताल में एक चिकित्सक आवास में महिला सशक्तीकरण के तहत आशा ज्योति केंद्र खोला गया है। इसमें पांच महिलाओं के रहने की व्यवस्था के साथ महिला काउंसलर रखी गई हैं साथ ही महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी भी खोली गई है। बुधवार को डीएम शीतल वर्मा ने आशा ज्योति केंद्र का शुभारंभ किया साथ ही 181-वूमेन हेल्पलाइन के तहत मिली गाड़ी (रैस्क्यू वैन) को झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि इस योजना से पीड़ित महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, सीएमएस डा. आरसी शर्मा, डॉ. अनीता चौरासिया, डॉ. राजेश कुमार, महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनुपम सिंह, आशा ज्योति केंद्र चौकी प्रभारी रीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed