फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   180 passengers seated in a private bus going from Jaldhar to Bahraich

Pilibhit: जालंधर से बहराइच जा रही बस सीज,180 लोग थे सवार, यात्रियों का हाल देख दंग रह गए अफसर

Sun, 05 Mar 2023 08:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Mar 2023 08:07 PM IST
सार

स में से जब यात्रियों को उतारना शुरू किया तो एआरटीओ भी देखकर दंग रह गए। बस में क्षमता से तीन गुना 180 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन
180 passengers seated in a private bus going from Jaldhar to Bahraich
बस से उतारे गए यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बगैर परमिट और टैक्स दिए पंजाब के जालंधर से बहराइच यात्रियों को ले जा रही बस को एआरटीओ ने पीलीभीत गजरौला में चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। बस में से जब यात्रियों को उतारना शुरू किया तो एआरटीओ भी देखकर दंग रह गए। बस में क्षमता से तीन गुना 180 यात्री सवार थे। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। एआरटीओ ने बस को सीज कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार को एक प्राइवेट बस सुबह सात बजे जालंधर से बहराइच के लिए जा रही थी। बस में 180 यात्री सवार थे। होली के चलते घर लौट रहे यात्रियों के पास काफी सामान था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे बस गजरौला से गुजर रही थी। इसी दौरान एआरटीओ वीरेंद्र कुमार वहां चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बस को रुकवा लिया। 

विज्ञापन

एआरटीओ ने बस को सीज किया 

बस के दस्तावजों की जांच की गई तो पता चला कि आठ माह से बस का टैक्स जमा नहीं है। बस का परमिट भी नहीं था। इसपर एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बस को सीज कर दिया। बस में सवार यात्रियों को रोडवेज स्टैंड पर लाकर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एकाएक 180 यात्रियों के सामान के साथ पहुंचने पर डिपो के कर्मचारी चकरा गए। करीब आधा घंटा तक घंटे रहने के बाद बस की सुविधा न मिलने से यात्रियों में रोष पनपने लगा। तब ये यात्री रोडवेज के सामने वाले मार्ग पर आकर बैठ गए और हंगामा करने लगे। एआरटीओ के समझाने पर पांच मिनट बाद हट गए।

तीन बसों से भिजवाए गए यात्री

एआरटीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों ने किराया देने से मना कर दिया । उनका कहना था कि उनके पास किराये के लिए रुपये नहीं हैं। इस पर उन्होंने यात्रियों को छोड़ने के लिए रोडवेज के एआरएम व आरएम से बात की। लेकिन वह बगैर किराये के बस भेजने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर से तीन बसें की। तीन बसों में इन 180 लोगों को बैठाकर बहराइच भेजा गया। वर्जन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिना परमिट के बस का संचालन किया जा रहा है। बस को सीज किया गया। बस में करीब 180 यात्री सवार थे। तीन प्राइवेट बसों की व्यवस्था कर यात्रियों को भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed