{"_id":"5be09a9abdec226989663dc1","slug":"171541446298-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य अधिकारियों ने खेकड़ा में मिठाई की दुकानों पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य अधिकारियों ने खेकड़ा में मिठाई की दुकानों पर मारे छापे
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
दीपावली के चलते सोमवार को खेकड़ा नगर के बाजार में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की गई। खाद्य अधिकारियों ने नमूने भरकर प्रयोगशाला भेजे। बताया कि जांच में नमूने फेल पाए गए तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस छापे मारी के कारण शहर के मिठाई विक्रेताओं में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
दीवाली के साथ धनतेरस, भैयादूज, गोवर्धन पूजा आदि त्योहार पर मिठाई की बिक्री सर्वाधिक होती है। ऐसे में मिलावट की आशंका भी बनी रहती है। सोमवार को एसडीएम पुलकित गर्ग के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद्र महिपाल व सुरेंद्र चौहान की टीम ने नगर बाजार में छापेमारी की। दुकानों में मिठाई के अलावा प्रतिबंधित पालीथिन व घरेलू गैस सिलेंडर भी मिलने पर संचालकों को हड़काया। साफ सफाई को लेकर भी हिदायत दी। टीम ने दुकानों से रस गुल्ले और मावा के नमूने सील किए। एसडीएम ने बताया कि नमूने को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। नमूना फेल पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। नमूने सील करने का कार्य जारी रहेगा। छापामारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने अपनी दुकान भी बंद कर दी।