फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   राकिमसं ने सरकार के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन

राकिमसं ने सरकार के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन

Fri, 11 May 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
राकिमसं ने सरकार के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन
राकिमसं का सरकार के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

नेहरू पार्क में धरना, लोकसभा स्पीकर को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
10पीबीटीपी-4
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला प्रभारी यूसुफ मलिक के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन किया। लोकसभा स्पीकर को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की ओर से लोकसभा में किसानों के कर्ज माफी और किसानों की फसलों का मूल्य अधिकार बिल पेश किया गया। किसानों का उत्पीड़न हो रहा है, फसल लोन माफ नहीं किया गया है, फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर है उनकी अगली पीढ़ी मजबूरी के चलते खेती छोड़ रही है। जिला प्रभारी यूसुफ अंसारी ने बताया कि अखिल भरतीय संघर्ष समन्वय समिति 193 संगठनों का एक समूह है जो देशभर में दस हजार किलोमीटर से भी अधिक घूमकर पांच सौ सभाएं कर किसानों से संवाद कर चुकी हैं। ज्ञापन के माध्यम से लोकसभा स्पीकर से मांग की गई है कि उक्त दोनों बिलों को तत्काल सदन में चर्चा कर प्राथमिकता पर रखें ताकि किसान को कर्ज से मुक्ति मिले और वह आत्महत्या को मजबूर न हो सके। धरना प्रदर्शन में वीएम सिंह, डॉ. महमूद अली, अखलाक अंसारी, बिट्टू, क्षणवत्त दत्त सिंह, मस्सा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed