{"_id":"5a68e2bd4f1c1b8d268b63dc","slug":"171516823229-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को हर वर्ग की चिंता- रेनू धामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को हर वर्ग की चिंता- रेनू धामा
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने कहा क्षेत्रीय नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए। उन्होंने कहा सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है और योजनाएं बना रही है।
दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित लख्मी चंद पटवारी कॉलेज में बुधवार को तहसील प्रशासन ने यूपी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित कर किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं व्यापक स्तर पर संचालित कर विकास कार्यों का तेजी से चला रही है। पूर्व सरकार ने किसानों के नलकूपों के कनेक्शन बंद कर रखे थे। वही वर्तमान सरकार ने कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ताकि किसान परेशान न हो।। साथ ही सरकार ने कर्ज में दबे किसानों के कर्ज भी माफ किए। इससे किसानों को काफी हद तक राहत मिली है। उन्होंने लोगों से सरकार योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। साथ ही लोगों की समस्याओं का समय पर निस्तारण तेजी से कराया जा रहा है। भय मुक्त वातावरण के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इससे अपराधियों में दहशत है। विद्यालयों में भी बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। युवाओं को रोजगार देने के लिए योजनाएं बनाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान छात्र और छात्राओं ने देश भक्ति से ओत प्रोत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें सीडीपीओ बीना बजाज, बीडीओ कृपाल सिंह, खंड शिक्षाधिकारी राजलक्ष्मी पांडे, हरिओम त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, नवीन कुमार, फारूख, प्रदीप कुमार आदि रहे।
श्री यमुना इंटर कॉलेज में बनाया यूपी दिवस
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू धामा रही। उन्होंने लोगों यूपी के इतिहास की जानकारी दी। सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इसमें एसडीएम विवेक कुमार यादव, तहसीलदार राजबहादुर सिंह मौजूद रहे।