फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बिजली दरों में बढ़ोतरी पर भड़की आप

बिजली घर में थालियां बजाकर जताया विरोध

Fri, 22 Dec 2017 06:43 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
बिजली दरों में बढ़ोतरी पर भड़की आप
अाम अादमी पार्टी ने ‌क‌िया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बिजली दरों में बढ़ोत्तरी पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


पीलीभीत। बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर में घुसकर नारेबाजी की। साथ ही बढ़ी बिजली दरों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थालियां बजाकर विरोध जताया।

प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के बाद जिले में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पिछले दो दिन से ज्ञापन और धरना प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं। इधर, शुक्रवार को भी कई आप कार्यकर्ता संयोजक राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में नकटादाना बिजलीघर पहुंचे। यहां उन्होंने बिजली की बढ़ी दरों को लेकर जमकर नारेबाजी की और थालियां बजाकर विरोध जताया। इस दौरान नगराध्यक्ष नियाज अहमद ने कहा कि जब तक बिजली के बढ़े दाम वापस नहीं लिए जाते, आप का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में मोहित शर्मा, जिला सह सचिव वली खां, युवा नगराध्यक्ष मोहम्मद अर्शी, खलीक अहमद, हफीज खां, अरशान, जफर इदरीसी, मोहम्मद दानिश खां समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed