{"_id":"5a02f3b94f1c1b68678ba410","slug":"171510142905-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का मखौल उड़ा रहे नेताओं के फ्लैक्स, होर्डिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का मखौल उड़ा रहे नेताओं के फ्लैक्स, होर्डिंग्स
Updated Wed, 08 Nov 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
दीवार पर चिपके पाोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नगर निकाय चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई थी। चुनाव आयोग से मिले निर्देशों के बाद इसका सख्ती से पालन कराने का दावा जिला प्रशासन ने किया, लेकिन यह सब सिर्फ कागजों में किया जा सका है। सड़कों पर हकीकत बंदोबस्त का माखौल उड़ा रही है।
चुनाव में अपना प्रचार-प्रचार करने के लिए अध्यक्ष के साथ ही सभासद पद पर दावेदारी करने वालों ने फ्लैक्स, होर्डिंग्स लगाकर शहर को पाट दिया था। अपने-अपने तरीके से खुद को लोगों के दिलों तक पहुंचाने की कोशिश में राजेनता जुट गए। आचार संहिता लागू होने के बाद अब जब इन प्रत्याशियों के नामांकन भी कराए जा चुके हैं। इसके बावजूद सड़कों से इन प्रत्याशियों की प्रचार सामग्री को हटवाया नहीं जा सका है। गली-मोहल्लों में लगे विद्युत पोल तो नेताओं के प्रचार का जरिया बने हैं। साथ ही गांधी स्टेडियम रोड, रेलवे स्टेशन रोड, काला मंदिर मार्ग, जेपी रोड के समेत कई मुख्य मार्गों से इस प्रचार सामग्री को हटाया नहीं जा सका है। प्रशासनिक अफसरों ने आचार संहिता का पालन कराने के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाकर टाल दिया है। खास बात यह है कि उन इलाकों में भी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं है, जहां से अफसर रोज गुजरते हैं, लेकिन सख्ती कर आचार संहिता पालन कराने की जहमत नहीं उठाई जा रही है।
सरकारी इमारतों पर भी लगे फ्लैक्स
विद्युत विभाग के पोलों के साथ ही सरकारी इमारतें भी नेताओं की प्रचार सामग्री से नहीं बच सकी है। सरकारी विद्यालयों की दीवारें हो या फिर जिला अस्पताल, हर जगह नेताओं का प्रचार करते पोस्टर, फ्लैक्स आचार संहिता का मखौल उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल साइट्स पर खुलकर हो रहा उल्लंघन
चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए समस्त जिलों के डीएम-एसपी को सोशल साइट्स पर भी पैनी नजर रखने और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर अधिकारियों ने हामी भरकर अपनी ओर से चेतावनी भी जारी कीं, लेकिन इसकी हकीकत में देखरेख के लिए सुचारु रूप से कोई व्यवस्था नहीं की गई। आचार संहिता का खुलकर उल्लंघन जारी है।
आचार संहिता का पालन कराने के लिए लगातार कार्रवाई कराई जा रही है। नगर पालिका के ईओ को टीम लगाकर सड़कों पर लगे फ्लैक्स, होर्डिंग्स हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी।
पूर्णिमा सिंह, एसडीएम