फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Instructions for suspending BDO Amaria

बीडीओ अमरिया को निलंबित करने के निर्देश

Fri, 06 Oct 2017 12:06 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 06 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Instructions for suspending BDO Amaria
पीलीभीत। अमरिया के प्रभारी खंड विकास अधिकारी ने डीएम, एसडीएम को जानकारी दिए बिना ही निर्धारित तिथि से पहले कोटेदारों का चयन कर दिया। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की, साथ ही प्रभारी बीडीओ को निलंबित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम शीतल वर्मा ने राशन कोटे की दुकानों के चयन के लिए माह में एक दिन निर्धारित कर रहा है। इस दिन प्रस्तावित गांव में अधिकारियों की टीम भेजकर ग्रामीणों की मौजूदगी में कोटे का प्रस्ताव कराया जाता है, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाती है लेकिन अमरिया ब्लॉक के प्रभारी बीडीओ पीके सिंह ने इन नियमों को धता बताकर डीएम से निर्धारित की गई चार अक्तूबर की तिथि से एक दिन पहले तीन अक्तूबर को आठ गांवों में कोटे के प्रस्ताव कर दिए। खास बात है कि इसके लिए खुली बैठक करने की जरूरत भी महसूस नहीं की गई। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी से जांच कराई और शिकायत सही मिलने पर बीडीओ को निलंबित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए हैं। डीएम शीतल वर्मा ने बताया कि गलत तरीके से आठ गांवों में कोटे के प्रस्ताव कर दिए गए। बीडीओ को निलंबित करने के साथ ही विकास विभाग से संबद्ध किया जाएगा। बता दें कि पीके सिंह एडीओ से प्रमोट होकर संयुक्त बीडीओ हैं और अमरिया ब्लॉक के बीडीओ का उन पर चार्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed