{"_id":"59cff9f84f1c1b79548b5122","slug":"171506802168-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर्व उल्लास के साथ मना रावण का किया दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर्व उल्लास के साथ मना रावण का किया दहन
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। नगर में शनिवार को विजय दशमी का त्योहार परंपरागत ढंग से उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर अच्छाई पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।
गांधी प्याऊ स्थित रामलीला स्थल में शाम करीब चार बजे राम, लक्ष्मण एवं सेना तथा रावण रामलीला मैदान के लिये बैंड बाजो के साथ रवाना हुए। रामलीला मैदान पर राम और रावण के बीच युद्ध हुआ, जिसमें राम ने रावण को मार गिराया। शाम छह बजे रामलीला मैदान में रावण के पुतले का विधिविधान पूर्वक दहन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की जय जयकार करते रहे। एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, सीओ वंदना शर्मा, थानाध्यक्ष एसपी सिंह, पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं, लोगों ने दशहरा पर्व पर पूजा अर्चना के साथ ही जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान डायरेक्टर उमेश शर्मा, राजेश शर्मा, मुख्य अतिथि डा. सुरेशचंद कौशिक, प्रधान नितिन जैन, नरेश शर्मा, मुकेश गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार, मीनाक्षी शर्मा, दीपक शर्मा, पुनीत शर्मा, अनिरुद्ध गौड़, कपिल शर्मा, श्रद्धानंद पांचाल, मुंशी जैन, मनोज जैन, नरेंद्र शर्मा, प्रवेश शर्मा, नवाब सिंह, सुनील रूहेला, अतुल रुहेला, मुकेश शर्मा, श्रद्धानंद, पांचाल, तरुण गुप्ता, नवीन शर्मा आदि भारी संख्या में श्रद्धालु रहे।