फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   यूएमवी में प्रवेश प्रक्रिया पूरी, खाली रह गई 578 सीटें

यूएमवी में प्रवेश प्रक्रिया पूरी, खाली रह गई 578 सीटें

Tue, 12 Sep 2017 06:31 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
यूएमवी में प्रवेश प्रक्रिया पूरी, खाली रह गई 578 सीटें
पीलीभीत। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के निर्देश पर उपाधि महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली गई। इस सत्र विश्वविद्यालय द्वारा अपनाई गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भारी त्रुटियों के चलते महाविद्यालय की 1460 सीटों के सापेक्ष मात्र 882 सीटें ही भर सकी। इधर अब शेष बची 578 सीटें भरने को महाविद्यालय प्रशासन विश्वविद्यालय के आदेश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय द्वारा चालू सत्र में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई। उपाधि महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की 1040 सीटों को लेकर चार मेरिट सूची जारी की गई थी। इसके बाद ओपन लिस्ट जारी कर दी गई। वहीं परास्नातक की 420 सीटों के लिए दो मेरिट सूची जारी की गई। इधर, मंगलवार शाम स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी स्नातक स्तर पर 1040 सीटों के सापेक्ष 728 एडमीशन हो सके, जबकि 312 सीटें खाली रह गई। बीए को छोड़कर अन्य विषयों में आधी सीटें भी नहीं भर सकी। वहीं परास्नातक की 420 सीटों के सापेक्ष मात्र 154 प्रवेश हो सके। परास्नातक की 266 सीटें खाली रह गई। कुल मिलाकर विश्वविद्यालय के निर्देश पर चल रही प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद महाविद्यालय की कुल 1460 सीटों में 578 सीटें खाली रह गई। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि स्नातक स्तर पर 312 और परास्नातक स्तर पर 266 सीटों पर प्रवेश नहीं हो सके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि विश्वविद्यालय द्वारा रिक्त रह गई सीटों के संबंध में आदेश जारी करेगा। उन्होंने बताया कि अब आवेदन के बाद सीधे महाविद्यालय में प्रवेश लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

00
महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की स्थिति
कक्षा कुल सीट प्रवेश हुए शेष बची
बीए 640 560 80
बीकाम 160 79 81
बीएससी बायो 120 39 81
बीएससी मैथ 120 50 70
00
परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की स्थिति
कक्षा कुल सीट प्रवेश हुए शेष बची
एमए अर्थशास्त्र 80 40 40
एमए शिक्षाशास्त्र 60 22 38
एमए अंग्रेजी 60 14 46
एमए हिंदी 80 27 53
एमए राजनीति 80 25 55
एमए समाजशास्त्र 60 26 34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed