{"_id":"594684064f1c1b85788b45f4","slug":"171497793542-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमरण अनशन छठे दिन जारी, तीन की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमरण अनशन छठे दिन जारी, तीन की हालत बिगड़ी
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोटेदार चयन की कार्यवाही निरस्त कराने की मांग को लेकर गांव हाफिजनगर बन्हाई के 11 लोगों द्वारा रामलीला मैदान में चलाया जा रहा आमरण अनशन छठे दिन भी जारी रहा। अनशन के दौरान तीन की हालत बिगड़ गई , जिनका स्वास्थ्य टीम ने उपचार किया।
गांव हाफिजनगर बन्हाई के 11 लोग 13 जून से आमरण अनशन पर बैठे हैं। रविवार को छठे दिन अनशनकारियों के समर्थन में काफी ग्रामीण भी अनशन पर बैठे। एसडीएम जेपी चौहान के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया, जिसमें नत्थूलाल, गंगाराम और भगवत शरण की हालत बिगड़ी गई। इन अनशनकारियों को कमजोरी आ गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन लोगों को दवाई दी। किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अभी तक अनशनकारियों का हाल नहीं जाना, जिससे अनशनकारियों और उनके साथ बैठे उनके समर्थकों में काफी रोष देखा गया।