{"_id":"5945390c4f1c1bce688b482d","slug":"171497708812-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा, सफाई नायक का स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा, सफाई नायक का स्पष्टीकरण तलब
Updated Sat, 17 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। नगर पालिका ईओ वीपी सिंह को वार्ड पंद्रह व स्टेशन के निरीक्षण में जगह-जगह गंदगी और अतिक्रमण मिला। जिस पर उन्होंने दो सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सफाई नायक का स्पष्टीकरण तलब किया। अतिक्रमण मिलने पर लेखाकार को अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
रमजान के महीने को लेकर ईओ ने शनिवार को टीम के साथ वार्ड 15 और स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। स्टेशन रोड के निरीक्षण में नगर पालिका की दुकानों के पास एक दुकान की जगह में अतिक्रमण मिलने पर अतिक्रमणकारी को शीघ्र हटने की चेतावनी देते हुए अतिक्रमण प्रभारी को उक्त अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नगर पालिका सदस्य शैलेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान के समीप खाली प्लाट में गंदगी के ढेर व नाली चोक मिलने पर सफाई नायक से नाराजगी जताई। सफाई कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। स्टेशन रोड पर एक अन्य दुकान समेत एक किराना व्यापारी द्वारा दुकान के बाहर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही भविष्य में दुबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। बैंड वाली गली में गंदगी मिलने व खराब सफाई व्यवस्था पर सफाई नायक का स्पष्टीकरण तलब किया और संविदा सफाई कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश लेखाकार अमित मिश्रा को दिए। रजा मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद जकी खां ने मस्जिदों के पास खराब सफाई पर रोष व्यक्त किया। ईओ ने सफाई नायक को रमजान के महीने में विशेष सफाई रखने व मस्जिदों के समीप चूना डलवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका सदस्य तौफीक अहमद कादरी, अमित मिश्रा, माहेम्मद मियां खां आदि मौजूद रहे।