{"_id":"69a72bd7b72db4496f0f7b77","slug":"17-cattle-found-dead-buried-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-154874-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मृत पड़े मिले 17 गोवंश, कराया दफन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मृत पड़े मिले 17 गोवंश, कराया दफन
विज्ञापन
कलीनगर। सीमावर्ती क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं की दुर्दशा सामने आई है। शारदा सागर डैम के किनारे अलग-अलग स्थानों पर 17 मृत गोवंश पड़े मिले। सूचना पर प्रशासन ने मामले में संज्ञान लिया।
गोरक्षा दल की ओर से मंगलवार को जिलाधिकारी को देर रात फोन कर मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। सोमवार रात्रि राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शिवम भदौरिया अपनी टीम के साथ रमनगरा क्षेत्र पहुंचे, जहां कुल 17 गोवंश मृत अवस्था में पाए गए। सूचना मिलते ही प्रशासन ने जेसीबी मशीन मंगवाकर गड्ढा खुदवाया और गोरक्षा दल के सहयोग से सभी मृत गोवंशों का रात्रि में ही विधिवत अंतिम संस्कार कराया। पूरी कार्रवाई के दौरान माधोटांडा थाना प्रभारी अशोक पाल पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
एसडीएम प्रमेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण पशु के मरने के बाद नदी किनारे के क्षेत्र में डाल देते हैं। बेसहारा गोवंशों की स्थिति को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। संवाद