फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1622 students appeared in Indian culture knowledge examination

Pilibhit News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल हुए 1622 विद्यार्थी

Sun, 20 Oct 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
1622 students appeared in Indian culture knowledge examination
पूरनपुर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में संस्कृत ज्ञान परीक्षा देते छात्र।स्रोत:गायत्री परिजन
पूरनपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 1622 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जबकि 178 गैरहाजिर रहे। परीक्षा 32 परीक्षा केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन


अखिल विश्व गायत्री परिवार के तहसील संयोजक राम औतार कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई। परीक्षा में 100 प्रश्न थे। जिनका एक घंंटे में जवाब देना था।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से एक बजे तक तहसील क्षेत्र के 32 स्कूलों में परीक्षा कराई गई। 1800 में 1622 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 178 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा का परिणाम अगले महीने घोषित किया जाएगा। परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थी सामान्य श्रेणी, 51 से 80 प्रतिशत वाले श्रेष्ठ श्रेणी और 81 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ट श्रेणी के प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। परीक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को स्कूल, तहसील एवं जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed