{"_id":"5bb50adb867a55113c11b81c","slug":"161538591451-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा हटवाओ नहीं तो कर लूंगी आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा हटवाओ नहीं तो कर लूंगी आत्मदाह
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
03 पीबीटीपी12,13
अवैध कब्जा हटवाओ नहीं तो कर लूंगी आत्मदाह
समाधान दिवस में पहुंची वृद्धा ने एसडीएम से कहा
हाथ में लिए थी मिट्टी तेल की शीशी, पुलिस को सौंपी गई
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी वृद्धा रईसन बेगम मिट्टी के तेल से भरी शीशी लेकर तहसील में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गई। प्रार्थना पत्र दिया। उसके बाद उसने अपने पास मौजूद मिट्टी तेल की शीशी निकाली और एसडीएम से कहा कि यदि उसके मकान से अवैध कब्जा नहीं हटा तो वह तहसील में ही मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लेगी। यह देख एसडीएम समेत मौजूद तहसील कर्मियों के होश उड़ गए। एसडीएम ने तुरंत वृद्धा के हाथ से मिट्टी तेल की शीशी छिनवाई और पुलिस बुला कर वृद्धा को साथ ले जाकर उसकी समस्या सुनकर समाधान करने की बात कही।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी वृद्धा रईसन बेगम ने बताया कि उनकी पुत्री शायदा बेगम के पति इम्तियाज अहमद की करीब 20 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसके बाद शायदा बेगम ने अपनी मर्जी से दूसरा निकाह कस्बा बिलसंडा निवासी जुग्गन से कर लिया था। कुछ दिन तक तो शायदा और जुग्गन नगर के अलग-अलग मोहल्लों में किराये पर रहते रहे। करीब 10 वर्षों से वे लोग रईसन बेगम के मकान के एक हिस्से में यह कहकर रहने लगे कि किराये का नया मकान मिलते ही वे लोग उनका घर खाली कर देंगें। रईसन बेगम ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र मोहम्मद रफीक उत्तरांचल के जिला ऊधम सिंह नगर के कस्बा खटीमा में रहता है और छोटा पुत्र उमर हाफिज उसके साथ रहता है। रईसन बेगम ने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद उन लोगों ने उसका मकान खाली नहीं किया। इस बीच उसने प्रशासन और पुलिस के स्थानीय अधिकारियों से कई बार लिखित शिकायत भी की। अब वृद्धा समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंची। संपूर्ण समाधान दिवस से ले गई वृद्धा के दामाद जुग्गन को भी पुलिस ने कोतवाली बुला लिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि वृद्धा का यह मामला पूरी तरह से घरेलू है, जिसकी जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी गई है। एसडीएम ने स्वीकार किया है कि वृद्धा हाथ में मिट्टी के तेल भरी शीशी लेकर आई थी।