फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जैन श्रद्वालुओं ने तरूण सागर को श्रद्धांजलि दी

जैन श्रद्वालुओं ने तरूण सागर को श्रद्धांजलि दी

Wed, 05 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
जैन श्रद्वालुओं ने तरूण सागर को श्रद्धांजलि दी
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विशेष मासिक मिलन एवं विनयांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने मुनि श्री 108 तरुण सागर जी महाराज को श्रद्धांजलि दी।

नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मंगलवार की शाम करीब 7 बजे जैन मिलन खेकड़ा के तत्वावधान में विशेष मासिक मिलन एवं विनयांजलि सभा का आयोजन किया। इसका शुभारंभ णमोकार मंत्र के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मुनि श्री 108 तरूण सागर जी महाराज को श्रद्धांजलि दी। भक्त जनेश्वर दयाल जैन ने बताया कि महाराज श्री ने लाल किले से समस्त देशवासियों को अहिंसा का संदेश दिया। कई बार जेल में पहुंच बंदियों में सुधार लाने के लिए प्रवचन दिए। उन्होंने चिकित्सकों, अध्यापकों, इंजीनियरों, अधिकारियों, अधिवक्ताओं आदि को प्रवचन देकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया। बच्चों की पढ़ाई हेतु गाइड शिविर लगवाए। इस दौरान अजय कुमार जैन, मुनील जैन, महेश जैन, वीरदमन जैन, सुमेर चंद जैन, राज कुमार जैन, श्रीयांस कुमार जैन, मनोज जैन, सुरेंद्र जैन, राकेश कुमार जैन, नरेश चंद जैन, शिखर चंद जैन, विनय कुमार जैन, विरेंद्र कुमार जैन, अजेश जैन, मनीष जैन, नितिन जैन, संजय जैन, सुुशील जैन, राजेश कुमार जैन, अरुण जैन, जैनवीर जैन, मोहित जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed