{"_id":"5af49eef4f1c1b340a8b9153","slug":"161525980911-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष, लक्ष्मी व रजविंदर बनी डीसीबी संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष, लक्ष्मी व रजविंदर बनी डीसीबी संचालक
Updated Fri, 11 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाटम........
आशीष, लक्ष्मी व रजविंदर बनी डीसीबी संचालक
सपा ने एक और भाजपा ने दो सीटें जीती
10 पीबीटीपी 1, 2 एवं 18, 19, 20 ,21
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक की प्रबंध कमेटी के तीन संचालकों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। तीन बजे तक चलेे मतदान के बाद हुई मतगणना में माधोटांडा सीट से सपा की लक्ष्मी देवी जबकि पूरनपुर व मरौरी सीट से भाजपा के आशीष शुक्ला एवं रजविंदर कौर विजयी रहीं। इसमें पूरनपुर सीट पर हारजीत का फैसला पर्ची डालकर लाटरी सिस्टम से हुआ।
जिला सहकारी बैंक की प्रबंध कमेटी के चयन के लिए पहले 14 संचालकों के चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। इसमें 11 निर्विरोध चुन लिए। शेष तीन पदों क्रमश: माधोटांडा, पूरनपुर व मरौरी के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में होने के कारण बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। सुबह नौ बजे कड़ी सुरक्षा में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में मतदान प्रारंभ हुआ। तीन बजे तक हुए मतदान के बीच कॉलेज गेट पर भाजपा और सपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जमघट लगाए गए। तीन बजे के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। इसमें माधोटांडा सीट पर पूर्व चेयरमैन सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव की पत्नी लक्ष्मी देवी विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को एक तरफा मात दी। कुल वोटों लक्ष्मी देवी को 19 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी शिवचरन को मात्र छह वोट मिले। शेष दो सीटों पर भाजपा को आपस में ही संघर्ष करना पड़ा। पूरनपुर सीट पर पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी के छोटे भाई वेदप्रकाश तिवारी एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला के बीच मुकाबला हुआ। यहां कुल 44 वोटों में 43 पड़े जिसमें एक निरस्त हो गया। दोनों प्रत्याशियों को 21-21 मत मिले। इस पर पर्ची डालकर लाटरी सिस्टम से परिणाम निकाला गया जो आशीष शुक्ला के पक्ष में गया। तीसरी मरौरी सीट पर भाजपा संगठन से अधिकृत प्रत्याशी अशोक राजा को विरोधी गुट ने बुरी तरह परास्त किया। कुल 28 मतों में अशोक राजा मात्र मत हासिल कर सके जबकि विरोधी गुट की रजविंदर कौर 21 मत पाकर विजयी रसहीं। परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव अधिकारी देवेंद्र कुमार एवं उपचुनाव अधिकारी आभास कुमार ने प्रमाणपत्र प्रदान किए। चुनाव के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से तीन एसडीएम क्रमश: सदर पूर्णिमा सिंह, अमरिया वंदना त्रिवेदी और बीसलपुर जेपी चौहान, सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल, सीओ सदर प्रवीण कुमार, एआर कोऑपरेटिव राजेश कुमार सिंह, सहकारी बैंक जीएम आलोक अग्रवाल, कई थानों की पुलिस एवं पीएसी तैनात रहीं।