फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गांव डूंडाहेड़ा में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

गांव डूंडाहेड़ा में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गांव डूंडाहेड़ा में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नाम पर गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा की महिलाएं गांव के मुख्य मार्ग पर एकत्र हुई और गैस एजेंसी के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना चलाई जा रही है। इसके तहत गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, लेकिन कुछ गैस एजेंसी संचालक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को पलीता लगाने में जुटे हैं। बुधवार को क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा में एक गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों से उज्जवला योजना के कनेक्शन देने के लिए साढ़े तीन तीन सौ रुपये की वसूली की । जानकारी होने के बाद नाराज ग्रामीणों में गैस एजेंसी के कर्मचारियों को गांव में ही बंधक बनाकर प्रदर्शन भी किया । कर्मचारियों द्वारा वसूले रुपये लौटाने के बाद ही ग्रामीणों ने उन्हेें चेतावनी देकर छोड़ा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव की महिलाएं गांव के मुख्य मार्ग पर एकत्र हुई। वहां उन्होंने एजेंसी संचालक एवं कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद महिलाएं ग्राम प्रधान के घर पहुंची। वहां उन्होंने ग्राम प्रधान से कहा कि इससे पहले भी उनसे इसी गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने उज्ज्वला योजना के नाम पर गैस कनेक्शन दिलाने की एवज में डेढ़ सौ रुपये प्रति व्यक्ति वसूले थे, लेकिन अभी तक उन्हें गैस कनेक्शन भी नहीं मिल सके हैं। उन्होंने अधिकारियों से मिलकर गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। इस दौरान रश्मि, कोमल, उषा, मधु, सरिता, कुसुम, गीता, सुनीता, बेबी, प्रियंका, सरबती, मंजू, पुष्पा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed