{"_id":"5a381a9b4f1c1bf4688c20e4","slug":"161513626267-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल पहलवान बना रूस्तमें हिंद दिल्ली , स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल पहलवान बना रूस्तमें हिंद दिल्ली , स्वागत किया
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेल प्रेमियों ने रुस्तमे हिंद दिल्ली पहलवान कपिल का खेकड़ा शहर में आने पर स्वागत किया। दिल्ली में रविवार को रेसलिंग एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त अखाड़ा श्याम व्यायामशाला कमेटी के तत्वावधान में स्वर्गीय गुरू श्यामलाल काले खोजी वाले की 15वीं स्मृति में रुस्तमे हिंद दिल्ली 2017 जूनियर एवं सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया । 74 किलोग्राम भार की सबसे बड़ी कुश्ती के फाइनल में खेकड़ा के पहलवान कपिल धामा ने विपक्षी पहलवान को हराकर रुस्तमे हिंद दिल्ली के खिताब पर कब्जा किया। पहलवान कपिल धामा को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन एवं आयोजकों ने इनामी धनराशि भेंट कर सम्मानित किया। सोमवार को खेकड़ा आगमन पर पहलवान कपिल धामा का स्वागत किया। इसमें धर्मेंद्र धामा, सुभाष धामा, वतन सिंह, अमरपाल आदि रहे।