फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सामान्य ज्ञान परीक्षा में 1180 विद्यार्थियों ने लिया भाग

सामान्य ज्ञान परीक्षा में 1180 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Sun, 05 Nov 2017 06:05 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान परीक्षा में 1180 विद्यार्थियों ने लिया भाग
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। छात्र युवा परिषद और सुमन कंप्यूटर के संयुक्त तत्वावधान में हुई जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा में जिले के 1180 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा जूनियर और सीनियर वर्ग में संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिला स्तरीय परीक्षा को लेकर शहर के वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा केंद्र पर सुबह दस बजे से ही दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आयोजकों द्वारा कक्षाओं में प्रवेश करने से पूर्व ही विद्यार्थियों की तलाशी ली गई। कॉलेज की पांच कक्षाएं अपराह्न 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई। जूनियर व सीनियर वर्ग की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रश्नपत्र को उत्तर देने के लिए विद्यार्थियों को ओएमआर शीट उपलब्ध कराई गई थी। परीक्षा के आयोजक व परिषद के अध्यक्ष सतीश गिरि ने बताया कि तीन घंटे की परीक्षा में जिले के 1180 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रथम स्थान पाने वाले छात्र व छात्रा को सुमन कंप्यूटर द्वारा एक वर्षीय नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कक्ष निरीक्षक के रूप में आकृत पाल, पंकज शर्मा, रोहित मिश्रा, रिषभ श्रीवास्तव, हिमांशु मिश्रा, शिवम गिरि, ऋषिकांत कनौजिया, जगमोहन कनौजिया, अशद खान, ब्यूटी श्रीवास्तव, अनुष्का मिश्रा, दीप्ती कनौजिया आदि का खासा सहयोग रहा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आय व योग्यता परीक्षा में बैठे 98 विद्यार्थी
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित परीक्षा हुई। कॉलेज के प्रधानाचार्य व केंद्र प्रभारी श्यामा कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए 102 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। रविवार को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक चार कक्षाओं में परीक्षा हुई। परीक्षा में 98 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चार विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed