{"_id":"59fe15134f1c1bc9678b98dc","slug":"161509823763-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का तहसील में प्रदर्शन
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस के भारी संख्या में लोगों को मुचलका पाबंद करने पर शनिवार को व्यापारियों ने तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम से मुलाकात कर मुचलका पाबंद की कार्रवाई निरस्त कराने की मांग की।
निकाय चुनाव के चलते थाना पुलिस ने खेकड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष और 25 वार्ड के सभासद के लिए 29 नवंबर को मतदान होने के कारण अभी तक करीब एक हजार लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें व्यापारियों को भी काफी संख्या में मुचलका पाबंद किया गया है। शनिवार को खेकड़ा के अनेक व्यापारी एकत्र होकर खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन करने के बाद उपजिलाधिकारी आशीष कुमार को शिकायती पत्र देकर कहा कि वह राजनीति से कोई मतलब नही रखते हैं, उन्हें अपने काम से ही फुर्सत नहीं मिलती। इसके बावजूद उन्हें पुलिस ने मुचलका पाबंद कर दिया। मुचलका पाबंद की कार्रवाई करने से पहले पुलिस को हर व्यक्ति के बारे में जांच करनी चाहिए थी। एसडीएम ने थाना पुलिस से जांच कराने का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया।