फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   यहां तो जाम के झाम से नहीं मिल पा रही निजात

यहां तो जाम के झाम से नहीं मिल पा रही निजात

Mon, 25 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
यहां तो जाम के झाम से नहीं मिल पा रही निजात
25 पीबीटीपी 7
विज्ञापन

शहर में जाम के झाम से नहीं मिल पा रही निजात
क्रासर....
-सुनगढ़ी थाना गेट पर फिर फंसकर रह गए राहगीर, ट्रैफिक पुलिस नदारद
क्रासर...
हल्ला बढ़ने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने सुचारू कराई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
शहर की बेपटरी यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। रेलवे स्टेशन रोड पर एक बार फिर ई-रिक्शा और बड़े वाहनों के प्रवेश के बाद सुनगढ़ी थाना गेट पर जाम लग गया। इसमें राहगीर और स्कूली बच्चे फंसकर रह गए। काफी देर हंगामा मचा रहा, लेकिन ट्रैफिक पुलिस नदारद रही। बाद में सुनगढ़ी पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा।
वैसे तो जाम की समस्या शहर के लकड़ी मंडी, लोहा मंडी, जेपी रोड, ड्रमंडगंज, मुख्य बाजार, चूड़ी वाली गली आदि मार्गों पर बनी रहती है। इससे अलग सुनगढ़ी थाना गेट पर अक्सर स्कूली बच्चों की छुट्टी के समय हालात बदतर हो जाते है। सोमवार दोपहर को 12 बजे एक बार फिर सुनगढ़ी थाना गेट पर पहुंचे राहगीर जाम में फंस गए। कुछ ही देर में उपाधि कॉलेज रोड, गैस चौराहा, स्टेशन रोड, गांधी स्टेडियम रोड की ओर जाने वाले चारों रास्तों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। खास बात रही कि ट्रेफिक पुलिस हर बार की तरह इस बार भी जाम से अंजान रही। पहले निकलने की होड़ में वाहन चालक आपस में भिड़ना शुरू हो गए। हंगामा सुनकर एसएसआई सुनगढ़ी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चारों ओर ठप पड़े ट्रैफिक को एक-एक मार्ग सुचारू कर खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

000
ई-रिक्शा बन गए मुसीबत सबब
सफर के लिहाज से जहां ई-रिक्शा बेहतर साबित हुए, वहीं इनकी बढ़ती संख्या और कोई रूट निर्धारित न होना ट्रैफिक व्यवस्था को चौपट कर गया है। इनके चालक जहां-तहां प्रवेश कर जाते है, जिसके बाद जाम की स्थिति बन जाती है। थाना गेट पर लगे जाम में भी ई-रिक्शा की संख्या सर्वाधिक रही। ई-रिक्शा का रूट निर्धारित न किए जाने पर पिछले दिनों खुद शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
तो ये है थाना गेट पर जाम का कारण
सुनगढ़ी थाना गेट जाम को लेकर हर दूसरे -तीसरे दिन सुर्खियां बना रहता है। पुलिस की मानें तो थाना परिसर के पिछले हिस्से में रखे ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा डाला जाता है। इसको उठाने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली बीच रोड खड़ी कर देते है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।

इंसेट...
एसपी ने व्यवस्था सुधार को एएसपी को बनाया नोडल अफसर
क्रासर
ई-रिक्शा के पंजीकरण को एआरटीओ, पालिका अध्यक्ष को लिखा पत्र
पीलीभीत। शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति में सुधार करने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी की ओर से नए सिरे से प्रयास किए गए है। उन्होंने इसको लेकर जिम्मेदारी सिर्फ ट्रैफिक पुलिस पर न रखकर अधिकारियों को भी शामिल किया है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा को नोडल अफसर बनाया है। इसके अलावा सीओ लाइन कमल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।

एसपी ने एआरटीओ, नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र भेजकर ई-रिक्शा के पंजीकरण, उनकी पार्किंग की जगह चिह्नित करने को कहा है। इसके बाद इनका रूट निर्धारण, वन-वे, नो इंट्री आदि की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि सड़कों पर जाम के हालात न बन सके। खास बात है कि व्यवस्था में सुधार कराने के लिए जनता भी एएसपी और सीओ लाइन को उनके सीयूजी नंबर पर कॉल कर अपना सुझाव दे सकती है। इसको एक टीम बनाकर आपसी सामंजस्य स्थापित कर धरातल पर सफल बनाने के निर्देश एएसपी को दिए हैं। इसके अलावा व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed