{"_id":"5994ad464f1c1b06488b45a8","slug":"161502915910-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस एवं कार मे आमने सामने की हुई तेज भिडंत मे कार चालक गंभीर रूप से घायल, आधा दर्जन बच्चो को भी आयी गुम चोटे, बस चालक हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस एवं कार मे आमने सामने की हुई तेज भिडंत मे कार चालक गंभीर रूप से घायल, आधा दर्जन बच्चो को भी आयी गुम चोटे, बस चालक हुआ
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। पाठशाला मार्ग पर सुबह के समय बागपत के एक स्कूल की बस एवं कार की हुई आमने सामने की टक्कर में कार चालक गंभीर घायल हो गया। जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सात बच्चों को गुम चोटें आयी। बस चालक बच्चों को संभालने के बजाय बस को छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने बस में सवार बच्चों को घर भेजा।
बागपत के एक प्राइवेट स्कूल की बस खेकड़ा नगर से स्कूली बच्चो को लेकर बुधवार की सुबह करीब सात बजे बागपत जा रही थी। जब बस पाठशाला मार्ग पर बिजली घर के समीप पहुंची। तभी एक कार से बस की आमने सामने की टक्कर हो गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर होने से बस में सवार बच्चों में कोहराम मच गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर राहगीर दौडे़ । चालक बस और चोटिल बच्चों को छोड़कर भाग गया। बस में सवार सात बच्चों को गुम चोटें आई। राहगीरों ने बच्चों को बस से निकाला और उनके घर भेजा। घटना की सूचना मिलने पर पाठशाला चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और गंभीर घायल कार चालक आदेश निवासी नूरपुर को दिल्ली के ट्रोमा अस्पताल में भर्ती कराया और कार को मार्ग से हटवा कर आवागमन शुरू कराया। देर शाम तक किसी ने तहरीर नहीं दी । सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है।