{"_id":"597358af4f1c1bed128b4610","slug":"161500731567-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की दो सड़कों का जल्द होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की दो सड़कों का जल्द होगा चौड़ीकरण
Updated Sat, 22 Jul 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ेपीलीभीत। शहर के दो मुख्य मार्गों का जल्द चौड़ीकरण कराया जाएगा। शहर विधायक संजय गंगवार के प्रयासों पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने स्वीकृति प्रदान की है।
पीलीभीत शहर की अधिकांश सड़क बदहाल हो चुकी हैं। इन मार्गों पर चलना मुश्किल हो रहा है। शहर की इस समस्या को देखते हुए शहर विधायक संजय गंगवार ने दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण कर हाटमिक्स से निर्माण कराने का प्रस्ताव नगर विकास मंत्री के समक्ष रखा। इसमें नकटदाना चौराहा से गैस चौराहा तक के मार्ग को चौड़ा कराने के साथ डिवाइडरयुक्त बनाया जाएगा साथ ही ग्रीन पीलीभीत क्लीन पीलीभीत के तहत सड़क के दोनों ओर ट्री गार्ड के साथ पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा दूसरा मार्ग लेखराज चौराहे से नौगवां चौराहे तक बनवाया जाएगा। इसका भी चौड़ीकरण कराने की योजना है। शहर विधायक ने बताया कि दोनों मार्गों की स्वीकृति मिल गई है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने 14वें वित्त से इसका निर्माण कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया पालिका को पत्र प्राप्त हो गया है। स्टीमेट बनवाकर जल्द धन का आवंटन कराया जाएगा ताकि समय से काम प्रारंभ हो सके।
0000000
बिजली समस्या पर डीएम से की वार्ता
शहर विधायक संजय गंगवार ने दिनों दिन खराब होती जा रही बिजली व्यवस्था को लेकर डीएम से वार्ता की। उन्होंने बताया कि शहर की जर्जर बिजली व्यवस्था उन्हें सपा सरकार से विरासत के रूप मे मिली है जिससे आए दिन फाल्ट हो रहे है। व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराकर बिजली में सुधार कराया जाएगा। जिस क्षेत्र में फाल्ट होगा उस क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी की जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्रवाई भी कराई जाएगी।