{"_id":"596b99344f1c1bfc398b461b","slug":"161500223796-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने लगाई आग, मौत
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा।
गांव हेमपुर की 17 वर्षीय एक लड़की की आग से झुलसकर मौत हो गई। परिवार वालों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि बेटी ने खुद ही शौचालय में बंद होकर आग लगा ली। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों के कार्रवाई से इंकार करने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है।
परिवार वालों ने बताया कि शनिवार को पिता बिलसंडा बाजार और भाई खेत पर काम करने गए थे। घर पर लड़की की मां और भाभी मौजूद थीं। लड़की शौच को गई। कुछ देर बाद वहां से चिल्लाने की आवाजें आने लगी और शौचालय से धुआं उठने लगा। भाई ने दौड़कर शौचालय का गेट तोड़कर लड़की को निकाला। वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। तुरंत ही सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जानकारी स्वास्थ्य केंद्र से मिली। परिवारवाले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शव साथ ले गए।