फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तीन नाबालिग लडकियो की शादी की झूठी सूचना पर पुलिस दौडी, जांच के बाद पुलिस वापस लौटी।

तीन नाबालिग लडकियो की शादी की झूठी सूचना पर पुलिस दौडी, जांच के बाद पुलिस वापस लौटी।

Mon, 03 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
तीन नाबालिग लडकियो की शादी की झूठी सूचना पर पुलिस दौडी, जांच के बाद पुलिस वापस लौटी।
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम घिटौरा में तीन नाबालिग बालिकाओं की एक साथ शादी करने की सूचना पर बागपत महिला पुलिस खेकड़ा थाने से पुलिस को लेकर गांव में पहुंची, लेकिन शिकायत जांच में झूठी निकली। गांव में केवल एक बालिग बालिका की ही शादी होती पाई गई। जांच करने के बाद पुलिस टीम लौट गई।

रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे क्षेत्र के ग्राम घिटौरा निवासी किसी व्यक्ति ने फोन कर बागपत महिला थाने में सूचना दी उनके गांव में एक व्यक्ति अपनी तीन नाबालिग बेटियों की एक साथ शादी कर रहा है। तीन नाबालिग बालिकाओं की शादी की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बागपत महिला थाना पुलिस खेकड़ा थाने में पहुंची। खेकड़ा थाने से एसएसआई मोहम्मद कामिल को पुलिस के साथ लेकर बागपत महिला थाने की पुलिस टीम घिटौरा गांव में पहुंची। जांच के दौरान वहा पर केवल एक ही बालिग लड़की की शादी होते मिली। सभी ग्रामीण झूठी सूचना के चलते परेशान हो गए। जांच करने के बाद सूचना झूठी पाने पर पुलिस शाम करीब छह बजे गांव से लौट आई। एसएसआई मोहम्मद कामिल ने बताया झूठी सूचना देकर पुलिस को परेशान किया गया। साथ ही शरारती तत्व ने शादी में भी व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की। झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति का पता लगाया जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed