{"_id":"699759c8fd0fd0561c01c746","slug":"161-students-skipped-the-civics-exam-in-intermediate-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-154098-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: इंटर में 161 विद्यार्थियों ने छोड़ी नागरिक शास्त्र की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: इंटर में 161 विद्यार्थियों ने छोड़ी नागरिक शास्त्र की परीक्षा
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिले में बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। हालांकि इंटर के 161 विद्यार्थी नागरिक शास्त्र की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर परीक्षा संबंधी किसी तरह की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।
पहली पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर विषय का प्रश्नपत्र कराया गया। इसमें कुल 279 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 278 ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इसी पाली में इंटरमीडिएट में फल संरक्षण और परिधान रचना विषय की परीक्षा हुई। इन विषयों में कुल 175 विद्यार्थियों के सापेक्ष 166 ने परीक्षा दी। नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई विषय की परीक्षा हुई। इसमें 125 विद्यार्थियों का पंजीकरण था, इनमें से 119 ने परीक्षा दी और छह अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 2328 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 2167 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 161 अनुपस्थित रहे। परीक्षाओं के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने निगरानी बनाए रखी।
डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि नकलविहीन और अनुशासित वातावरण में परीक्षा संपन्न कराई गई है।