फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   161 new cases of corona

और तेज हुई कोरोना की रफ्तार, एक दिन में मिले 161 केस

Thu, 20 Jan 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
161 new cases of corona
पीलीभीत। कोरोना की तीसरी लहर बहुत तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को इसकी रफ्तार और तेज हो गई जब एक दिन में ही 161 मामले सामने आए। तीसरी लहर में एक दिन में संक्रमण के यह सबसे ज्यादा मामले हैं। इसमें सीएमओ ऑफिस, कलक्ट्रेट, शुगर मिल, आयुर्वेदिक कॉलेज, जिला अस्पताल कैंपस, जिला जजी के कई कर्मचारी शामिल हैं। सीएमओ ऑफिस चौबीस घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं जिला जजी में गुरुवार को अवकाश घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आई रिपोर्ट में सीएमओ ऑफिस में 10 कर्मचारी संक्रमित मिले। इसके अलावा नौ कर्मचारी कलक्ट्रेट परिसर में संक्रमित मिले। शुगर मिल के नौ कर्मचारी भी चपेट में आए हैं। आयुर्वेदिक कॉलेज में दो डॉक्टर और दो कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिला अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर और परिसर के तीन अन्य लोग इनमें शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार प्रशासन के एक अधिकारी भी अचानक तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्होंने खुद को होम आईसोलेट कर लिया है। बुधवार को मिले 161 केस के साथ अब जिले में कुल 434 केस हो गए हैं। हालांकि पचास से ज्यादा लोक रिकवर भी हो चुके हैं। संक्रमित लोगों को ट्रैस करके उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सीएमओ डॉक्टर आलोक शर्मा ने बताया कि कार्यालय में कई कर्मचारी चपेट में आ गए जिसके चलते कार्यालय एक दिन को बंद किया गया।
विज्ञापन

आज बंद रहेगी जिला जजी
जिला जजी के आठ न्यायिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनको होम आईसोलेट किया गया है। जिला जज सुधीर कुमार ने सेनेटाइजेशन के लिए गुरुवार को जिला जजी में अवकाश घोषित कर दिया है। दो दिन पहले जिला जजी के कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी। बुधवार को रिपोर्ट मिलने पर आठ कर्मचारी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 227 कंटेनमेंट जोन बनाए गए
कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी के साथ ही कंटेनमेंट जोन भी बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को 13 नए कंटेनमेंट जोन बढ़े। अब कुल संख्या 227 हो गई है। मरौरी ब्लॉक में महुआ, मानपुर, मोहम्मद यार खां न्यूरिया, चिड़ियादाह को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। ललौरीखेड़ा में नौगमा पकड़िया, थाना जीआरपी, अमरगंज, बस्थना, वारनवादा , कल्यानपुखास, खमरियापुल, प्यास, वसुंधरा कॉलोनी में केस ज्यादा मिलने के कारण कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed