{"_id":"6828d9d39f44883c7d0957e4","slug":"16-teams-formed-on-the-suspicion-of-bird-flu-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136062-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बर्ड फ्लू की आशंका पर 16 टीमों का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बर्ड फ्लू की आशंका पर 16 टीमों का किया गठन
Sun, 18 May 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 18 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बर्ड फ्लू की आशंका पर मुख्यालय स्तर से जिले में 16 आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है। यह टीमें पोल्ट्री फार्म व बैकयार्ड में जाकर जांच करेंगी। संचालकों को जरूरी सुझाव देंगी और जरूरत पड़ने पर सैंपलिंग भी करेंगी। अधिकारियों ने सैंपलिंग कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।
गोरखपुर स्थित चिड़ियाघर में बाघिन की मौत के बाद जांच को भेजे गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर जिले में भी अलर्ट जारी हुआ है। विभागीय अधिकारी गंभीर है। जिले में 16 पशु चिकित्सालय संचालित हैं। इन सभी जगहों पर आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) का गठन किया है। टीम में पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नामित किया गया है।
यह टीमें जिले में संचालित पोल्ट्री फार्म व बैकयार्ड (घरों में लकड़ी नुमा ढांचा बनाकर मुर्गी पालन) करने वाले पशुपालकों को चिह्नित कर उन्हें जरूरी सुझाव देंगी। आवश्यकता पड़ने पर सैंपलिंग भी करेंगी। ताकि बर्ड फ्लू की चपेट में आने से पहले इस पर रोक लगाई जा सके। सीवीओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिले में 16 टीमों का गठन किया गया है।