फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   16 sensitive, six susceptible polling stations in Bisalpur

बीसलपुर में 16 संवेदनशील, छह अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र

Wed, 01 Nov 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर। Updated Wed, 01 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
16 sensitive, six susceptible polling stations in Bisalpur
चुनाव - फोटो : SELF
- 20 मतदान केंद्र और 78 बूथ बनाए गए हैं नगर में
विज्ञापन

पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने तहसील क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का चिन्हीकरण किया है। इसमें बीसलपुर नगर में 10 संवेदनशील, पांच अति संवेदनशील, बरखेड़ा में दो संवेदनशील, एक अतिसंवेदनशील और  बिलसंडा में चार संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।

एसडीएम जेपी चौहान ने बताया कि बीसलपुर नगर में कुल 20 मतदान केंद्र और 78 बूथ हैं। इनमें एसआरएम इंटर कालेज, बख्तावरलाल प्राथमिक विद्यालय, आरडीएसएस इंटर कॉलेज, कृषि रक्षा इकाई, पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह चीनी मिल स्कूल, मार्केटिंग सोसायटी, म्यूनिसपल बोर्ड स्कूल और परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। इसके अलावा दुबे प्राथमिक विद्यालय, दुर्गाप्रसाद प्राथमिक विद्यालय, संस्कृत पाठशाला, ग्यासपुर प्राथमिक विद्यालय और गांधी प्राइमरी स्कूल अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। कस्बा बरखेड़ा में कुल पांच मतदान केंद्र और 13 बूथ हैं। इनमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र संवेदनशील और ब्लॉक कार्यालय का मतदान अतिसंवेदनशील है। कस्बा बिलसंडा में कुल छह मतदान केंद्र और 15 बूथ हैं। इनमें गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल पजावा के मतदान केंद्र, प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर और प्राथमिक विद्यालय (मुख्य) संवेदनशील हैं। बिलसंडा में कोई भी मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील नहीं है। एसडीएम ने बताया कि चुनाव वाले दिन वैसे तो सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed