{"_id":"5fc15ce98ebc3e9bdc31b92e","slug":"16-new-corona-positive-including-ssb-jawan-from-bihar-pilibhit-news-bly4282402175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से आए एसएसबी जवान समेत 16 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से आए एसएसबी जवान समेत 16 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
छुट्टी पर आया था जवान, आरटीपीसीआर में निकाला कोरोना पॉजिटिव
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के बाद बाहरी राज्यों से आने वालों की जांच शुरू हुई तो उसमें बिहार से लौटा एसएसबी का जवान कोरोना पॉजिटिव निकला। इनके अलावा रिपोर्ट में 15 और नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। एसएसबी जवान को कोविड अस्पताल, जबकि अन्य संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
बरेली स्थित आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में नेपाल बार्डर से सटे नौजल्हा चेक पोस्ट पर तैनात एक जवान कोरोना पॉजिटिव निकला है। स्वास्थ्य विभाग के मुुताबिक, वह छुट्टी पर बिहार गया था। 24 नवंबर को वापसी के बाद उसका सैंपल कराया गया, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकला।
संक्रमित जवान को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा इस रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला पकड़िया, आसफजान और शहर के एक अन्य स्थान पर एक-एक, मरौरी ब्लॉक के दुरी गांव में एक, ललौरीखेड़ा ब्लॉक में शरीफगंज, देवीपुरा समेत तीन, बीसलपुर के वार्ड नंबर छह में दो, बिलसंडा के गौरीखास में एक, गुंगवापुर में दो और चरखोल और वार्ड नंबर तीन में एक-एक और अमरिया में एक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन
बाहर से आने वाले 307 यात्री एंटीजन किट से निकले निगेटिव
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को सीमावर्ती इलाकों में कैंप लगाकर दिल्ली समेत अन्य दूरस्थ इलाकों से आने वालों की कोरोना जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को बरेली हाईवे पर स्थित ललौरीखेड़ा पीएचसी में 25, पूरनपुर में 30, बीसलपुर के चुर्रासकतपुर में 30, अमरिया में 136 और मुड़लिया गौसू में 86 यात्रियों की एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई है। इनमें सभी निगेटिव मिले हैं। मगर 288 यात्री ऐसे पाए गए जो संदिग्ध थे, उन सभी का आरटीपीसीआर सैंपल लेकर बरेली आईवीआरआई लैब भेजा।
संक्रमण को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। बाहर से आने वालों की सैंपलिंग में कोई भी कोताही नहीं बरती जा रही है। प्रत्येक यात्री का सैंपल कराया जा रहा है। जिससे संक्रमण न फैल सके। लोगों से अपील है कि वह सावधानी बरतें। क्योंकि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें। - डॉ. सीएम चतुर्वेदी, कोविड नोडल