{"_id":"5d2cb9428ebc3e6cee20ac5f","slug":"156321206719-pilibhit-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने पूछा तो मरीज बोले- दवा के बदले मांगे जा रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने पूछा तो मरीज बोले- दवा के बदले मांगे जा रहे रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। विधायक बीसलपुर रामसरन वर्मा और सीएमओ डॉ.सीमा अग्रवाल ने सोमवार को सीएचसी बिलसंडा में छापा मारा। इस दौरान मरीजों ने उनके पूछने पर बताया कि उनसे दवा के एवज में रुपये की मांग की जाती है। इस पर विधायक ने सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश देने के साथ ही फार्मासिस्ट की फटकार लगाई।
विधायक और सीएमओ के सीएचसी पहुंचने के बाद स्टाफ में खलबली मच गई। उन्होंने सबसे पहले दवाखाना चेक किया। यहां स्टॉक से लेकर रजिस्टर देखे। इसके बाद दवाओं के बारे में जानकारी की। कुछ मरीजों से बातचीत की गई तो उन्होंने दवा के बदले रुपये मांगे जाने की शिकायत कर दी। यह सुनकर विधायक गुस्सा गए और सीएमओ को इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई के लिए कहा। सनगवां गांव के तीमारदार सेानपाल ने बताया कि वह बेटी लक्ष्मी को दवा दिलाने आए थे, इस पर बोतल चढ़वाने के नाम पर सौ रुपये मांगे गए। वहीं गोपालपुर निवासी संतोष ने भी रुपये मांगने की बात खुलकर कही। इस पर विधायक ने फार्मासिस्ट की फटकार लगाई। इसके बाद प्रसूति कक्ष में भी गए। वहां भी मौजूद तीमारदारों से बातचीत की गई। अंत में शौचालय की व्यवस्था को चेक किया गया। यहां गंदगी से पटे शौचालय मिलने पर साफ सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों चले गए। छापामार कार्रवाई के दौरान खलबली मची रही।