फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फ्लोर और राइस मिल पर डीएम ने मारा छापा, अभिलेख कब्जे में लिए

फ्लोर और राइस मिल पर डीएम ने मारा छापा, अभिलेख कब्जे में लिए

Mon, 03 Jun 2019 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
फ्लोर और राइस मिल पर डीएम ने मारा छापा, अभिलेख कब्जे में लिए
पूरनपुर। गेहूं की आवक जोरों पर रहने के बाद भी कई सरकारी एजेंसियां खरीद में पिछड़ गईं, इसकी वजह रही कि किसानों से गेहूं खरीदने में गल्ला व्यापारी, फ्लोर मिलो और निजी कंपनियों के एजेंट सक्रिय रहे। शासन ने क्रय केंद्रों पर खरीद धीमी होने और गेहूं के अवैध भंडारण को लेकर सख्त रुख अपनाया तो सोमवार देर शाम डीएम वैभव श्रीवास्तव ने पूरनपुर में गर्ग फ्लोर मिल और जसवंती राइस मिल पर छापा मारा। दोनों मिलों से जांच पड़ताल के लिए अभिलेख कब्जे में लिए गए हैं। डीएम को खबर मिली कि पूरनपुर की एक फ्लोर और एक राइस मिल में गेहूं का अवैध भंडारण किया गया है। इस पर सोमवार शाम सात बजे डीएम जिले के कई अफसरों के साथ पूरनपुर पहुंच गए। उन्होंने वहां गर्ग फ्लोर मिल और जसवंती राइस मिल में छापा मारा। इस दौरान उनके साथ एडीएम प्रशासन अतुल सिंह, एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी, डिप्टी आरएमओ अविनाश झा, मंडी सचिव विजिन बालियान थे। डीएम के अचानक आकर छापेमारी करने से राइस मिल मालिकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाने लगीं। गर्ग फ्लोर मिल में करीब आधे घंटे की छापेमारी के दौरान गोदाम में रखे गेहूं स्टाक का अभिलेखों से मिलान किया गया। कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। गड़बड़ी की आशंका पर अभिलेख कब्जे में ले लिए गए। जसवंती राइस मिल में भी स्टॉक में गड़बड़ी की आंशका है। खासबात यह रही कि छापेमारी की भनक पूरनपुर के अफसरों को नहीं लगने दी गई। इधर, डीएम वैभव श्रीवास्तव का कहना है अभिलेख कब्जे में लिए गए। मामले की जांच पूरी होने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed