फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घंटों गुल रही आधे शहर की बिजली

घंटों गुल रही आधे शहर की बिजली

Sun, 09 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
घंटों गुल रही आधे शहर की बिजली
रात भर गुल रही आधे शहर की बिजली, दिन में भी रुलाया
विज्ञापन

दो जगह फुंके ट्रांसफार्मर, ईदगाह रोड पर केबल में फाल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। खराबी के चलते एक बार फिर आधे शहर की बिजली सप्लाई ठप पड़ गई। रात भर बिजली गुल रहने के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी दिन भर कई इलाकों में बिजली संकट गहराया रहा। जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने टीमें लगाकर सुधार कार्य शुरू कराया। सुधार के साथ संबंधित इलाकों की सप्लाई शुरू की जाती रही। खराबी के चलते हुई बिजली की अघोषित कटौती ने उपभोक्ताओं को रुलाकर रख दिया।

शासन से मिले निर्देशों के बाद भले ही बिजली विभाग के अधिकारी व्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा करते हों, लेकिन शहर की विद्युत सप्लाई में सुधार नहीं हो सका है। कभी लो वोल्टेज तो कभी फाल्ट के नाम पर अघोषित कटौती की मार उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार रात को एक बार फिर आधे शहर में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। बाजार गेट और छतरी चौराहा पर बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर फुंक गए। ईदगाह के पास केबिल में खराबी आ गई। इसके बाद अशोक कालोनी, सुनगढ़ी, साहूकारा, आसफजान, डोरीलाल, मोहतसिम खां समेत कई इलाकों में बिजली संकट गहरा गया। घंटों बिजली गुल रही। बिजली गुल होते ही पानी की समस्या भी मुसीबत बन गई। अधिकांश बिजली संचालित मोटर लगी होने से पानी के लिए भी शहरवासियों को परेशान होना पड़ा। शनिवार सुबह विभागीय अधिकारियों ने इसका सुधार कराने के लिए टीमें लगाई। इसके बाद दोपहर तक कुछ इलाकों की सप्लाई को सुचारु किया जा सका। एसडीओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि टीमें लगाकर सुधार कराया जा रहा है। केबल की खराबी दूर कर उससे जुड़े इलाकों की बिजली सप्लाई शुरू की जा चुकी है। शुक्रवार शाम तक ट्रांसफार्मर ठीक कर अन्य इलाकों में भी व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed