{"_id":"5b478c924f1c1b0d278b5fcc","slug":"151531415698-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12पीबीटीपी- 1,2,3
बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
- शाम तक बनी रही ठंडक, बिजली की आंख मिचौली जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले भर में हुई बारिश से बृहस्पतिवार को मौसम खुशगवार हो गया। बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों और किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश के चलते शाम तक मौसम में ठंडक बनी रही। लोग घर के बाहर और पार्कों में घूमते दिखाई दिए। बारिश के चलते सुबह से शाम तक बिजली भी आंख मिचौली का खेल करती रही।
बुधवार शाम को शहर के कुछ स्थानों पर बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह तापमान में गिरावट देखने को मिली। इससे जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लोग खुशगवार मौसम में जमकर लुत्फ उठा रहे है। वहीं सुबह करीब आधे घंटे हुई बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गंदे पानी के बीच होकर लोगों को निकलना पड़ा है। भीड़भाड़ वाले इलाकों के हालात तो बद से बदतर है। रोड पर किचकिच होने की वजह से फिसलन का डर बना है। इधर, कई दिनों बाद बारिश से फसलों को भी मानो संजीवनी मिल गई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बताया गया है कि इस वक्त धान रोपाई का काम तेजी से चल रहा है। किसान पिछले कई दिनों बारिश होने के इंतजार में बैठे थे। ऐसे में बारिश होने के बाद उनकी फसलों को काफी फायदा पहुंचेगा। स्थानीय लोगों का कहना कि अगर इसी तरह बारिश होती रही तो लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी इसके साथ ही किसानों को फसलों को भी फायदा होगा।