{"_id":"5afb3af14f1c1bd1408b58f4","slug":"151526414065-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा स्पोटर्स स्टेडियम की टीम ने मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा स्पोटर्स स्टेडियम की टीम ने मैच जीता
Updated Wed, 16 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा की टीम ने बड़ौत की जेपी पब्लिक स्कूल की टीम को 41 रन से हराकर मैच जीता। इस दौरान मैन आफ दा मैच साहिल कौशिक रहा।
नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा के तत्वावधान में बड़ौत और खेकड़ा की क्रिकेट टीमों के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया । मैच का शुभारंभ एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने टास उछालकर किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर मे 140 रन का स्कोर बनाया। बल्लेबाज साहिल कौशिक के 56, सलीम के 25, सागर ने 14 रन का योगदान दिया। जेपी पब्लिक स्कूल की टीम के गेंदबाज आदित्य ने 3, आमिर, देव और निशांत ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में जेपी स्कूल की टीम 5 विकेट खोकर केवल 99 रन पर ही सिमट गई। स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा की टीम 41 रन से विजयी घोषित की। स्पोर्ट्स स्टेडियम की और से इरशाद ने 2, बिट्टू, साहिल और जतिन ने 1-1 विकेट लिया। मैच की अंपायरिंग अनुज, उज्ज्वल और अजिम्य ने की। मैच के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।